Sunday, April 7, 2013

5 महत्वपूर्ण स्पीकिंग नियम

इस पत्र में, हम आपको धाराप्रवाह अंग्रेजी सीखने 5 बहुत ही पावरफुल रूल्स बताने जा रहे हैं। अगर आप इन 5 नियमों का पालन कमिटमेंट के साथ करते हैं, मैं प्रॉमिस करता हूँ आपको कोई भी नहीं रोक सकता धाराप्रवाह इंग्लिश बोलने से।
तो चलिए शुरू करते हैं ...
 Rule1. Grammar पर अधिक ध्यान न दें।
 यह नियम विद्ध्यार्थियो को कुछ अजीव सा लग रहा होगा, परन्तु यह बहुत ही महत्वपूर्ण नियम है। यदि आप परीक्षा देने जा रहे हैं तो आप grammar पढ़ो, परन्तु यदि आप धाराप्रवाह इंग्लिश बोलना चाहते हैं तो grammar को ध्यान में मत रखो।Grammar पर ध्यान देने पर आप कभी धाराप्रवाह इंग्लिश नही बोल पायेंगे। ग्रामर का अध्ययन आपकी स्पीड को कम और आपको कन्फ्यूज्ड कर सकता है। 
Rule2. वाक्यांश (Phrases) सीखें और उनका अध्ययन करें।
 बहुत से विद्यार्थी Vocabulary को याद करते हैं और एक प्रॉपर सेंटेंस बनाने के लिए कई शब्दों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करते हैं, फिर भी प्रॉपर सेंटेंस नही बना पाते भले ही उनको बहुत सारे शब्द याद होते हैं। इसका कारण है-वे वाक्यांशों को याद नही करते। यदि आप 1000 शब्द जानते हैं, फिर भी आप एक सही वाक्य नही बोल पाओगे, और यदि आप एक वाक्यांश जानते हो तो सेकड़ों सही वाक्य बोल सकते हो। अतः अधिक से अधिक वाक्यांश याद करें।
ध्यान रखें- ट्रांसलेट (अनुवाद) न करें .... 
यदि आप चाहते हैं की सही सेंटेंस बोलना, तो अपनी mother tongue से ट्रांसलेट न करें क्योंकि इंग्लिश और आपकी भाषा में शब्दों का क्रम अलग-अलग हो सकता है। केवल वाक्यांश याद कर लें, आपको इंग्लिश बोलते समय कुछ भी सोचने की आवश्यकता नही पड़ेगी और आप का वाक्य भी एकदम सही होगा और आपकी स्पीड फ़ास्ट होगी। 
Rule 3. पढना और सुनना काफी नहीं है, जो भी आप सुनते हो उसे बोलने का अभ्यास करें। 
पढना, सुन्ना और बोलना किसी भी भाषा के महत्वपूर्ण पहलु होते हैं। और अंग्रेजी में भी इनका उतना है महत्त्व है। हालाँकि धाराप्रवाह के लिए बोलना बहुत आवश्यक है। जब छोटा बच्चा बोलना शुरू करता है तो वह पहले सुनता है, उसके बाद पढना और लिखना शुरू करता है। अतः किसी भी भाषा को को धाराप्रवाह बोलना सीखने का प्राकृतिक (God द्वारा बनाया हुआ) क्रम है- सुनना, बोलना, पढना और लिखना।
 पहली समस्या-क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है? दुनिया भर के स्कूल सिखाते है-पहले पढना, फिर लिखना, फिर सुन्नाउर फिर बोलना, जो की बिलकुल गलत क्रम है। इसका एक कारण यह है कि आप जब भी कोई दूसरी भाषा सीखते हैं, तो आप को बहुत सारी सामग्री को समझने और सीखने के लिए पढने की आवश्यकता होती है। तब भले ही प्राकृतिक क्रम कुछ भी हो, ESL स्टूडेंट के लिए क्रम- पढना, सुनना, बोलना और लिखना होता है।
 दूसरी समस्या-अधिकतर लोग पढ़ और लिख तो सकते हैं, परन्तु जब बोलने की बारी आती है तो धाराप्रवाह बोल नहीं पते हैं। इसका कारन है-पढने और सुनने का अभ्यास तो हम करते हैं परन्तु बोलने का नहीं। अतः धाराप्रवाह बोंले के लिए भी अभ्यास की जरुरत होती है।जब भी बोलने का अभ्यास करो तो जोर से बोल कर अभ्यास करो। इस तरह आप धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने में परिपक्व हो जाओगे।

No comments:

Post a Comment