Tuesday, April 16, 2013

स्पोकन इंग्लिश के लिए Grammar

हालाँकि धाराप्रवाह अंग्रेजी सीखने वाले स्टूडेंट्स के ग्रामर का अध्ययन आपकी fluency को कम कर देता है, परन्तु Basic Grammar तो फिर भी आवश्यक है। इसलिए हम यहाँ केवल बेसिक ग्रामर के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप किसी परीक्षा के लिए ग्रामर तैयार करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।
एक बार और आप को अवगत करा दिया जाये- किसी भी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले बोलने और सुनने का अभ्यास करें, न कि पढने का। "स्पीकिंग इज द फर्स्ट स्टेप ऑफ़ लर्निंग तो एनी लैंग्वेज". क्योंकि जब हम छोटे बच्चे होते हैं, तब हम अपनी "मदर टंग" पढ़कर नहीं सीखते, बल्कि सुनकर बोलना सीखते हैं। छोटा बच्चा "मदर टंग" को बोल सकता है, जबकि पढ़ और लिख नहीं सकता? क्युकी वह अपने माँ-बाप या पड़ोसियों से सुनता है और वही सब बोलता है जो उसने सुना। उम्मीद करते हैं, आप हमारी उस बात को समझ रहे हैं जो कुछ हम आपको समझाने का प्रयत्न कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम ग्रामर के चार महत्वपूर्ण विषयों पर अध्ययन करेंगे-
1) Subject ,
2) Predicate ,
3) Verb and
4) Article.
ग्रामर के ये चार टॉपिक का अध्ययन तो आप को आवश्यक रूप से करना ही होगा। चलिए तो शुरू करते हैं----
1. Subject (कर्ता-हिंदी):
किसी भी वाक्य में Subject वह होता है, जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं। प्रत्येक वाक्य में Subject की आवश्यकता होती है। यदि वाक्य में Subject नहीं होता तो वह वाक्य गलत हो जाता है और कोई भी आपकी बात को नहीं समझ  पायेगा कि आप किसके बारे में क्या कहना चाह रहे हैं।
दूसरी भाषाओं में हो सकता हैं subject की आवश्यकता न हो, परन्तु इंग्लिश में यह अनिवार्य है।
यहाँ कुछ उदहारण देखिये…
"I am hungry"
"My brother is very smart"
"That computer is very expensive"
"We are going to the store now"
"My sister and I will be waiting here"
"The building is very big"


"When are you going to eat lunch?"
"Why are they waiting in line?"
"Who is going to take you to the store?"

2. Predicate: 
Predicate किसी वाक्य का वह भाग है जो हमें यह बताता है कि Subject क्या है और वह क्या कर रहा है। यह एक Phrase होता है जिसमे सदैव Verb होता है। देखिये निम्न वाक्यों को…
 "I am hungry"
"My brother is very smart"
"That computer is very expensive"
"We are going to the store now"
"The building is very big"
इस प्रकार हम देखते हैं कि किसी भी वाक्य को दो भाग होते हैं-- Subject और Predicate.

3. Verb (क्रिया):
Verb एक Action, Existence या Occurance है। Simple Sentences में Verb, Existence फॉर्म में और अन्य वाक्यों में Action फॉर्म में प्रयोग की जाती है।
Existence फॉर्म हैं-- is, are, am etc .
एक्शन फॉर्म हैं-- wash, run, walk ...etc. 
Action Verb बहुत हैं जिनका अध्ययन हम आगे आने वाले लेटर्स में करेंगे।

4. Article:
 इस पर अध्ययन अगले पत्र में करते हैं। तो आते रहिये इस साईट पर और इम्प्रूव कीजिये आपकी स्पोकन-इंग्लिश।

Thank You  

2 comments:

  1. बहुत अच्छा समझाया. इसी पर एक विडियो मैंने www.speaktoday.com/hi/ पर भी देखा था. जवाब नहीं है स्पीक टुडे के इंग्लिश स्पीकिंग सॉफ्टवेर का, आप देख सकते हैं उनके सैंपल.

    ReplyDelete
  2. @Purplepundits, Thank you for sharing your advice.

    ReplyDelete